📢 BPSC TRE | Teacher Recruitment | Transparency | Latest Updates
📢 IMPORTANT NOTICE
दिनांक: 16 फ़रवरी स्थान: पटना कॉलेज, पटना का मैदान TRE-4 में 120,000 पदों के साथ शीघ्र नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर छात्र नेता दिलीप भैया के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन आयोजित है। ✊ सभी अभ्यर्थी समय पर उपस्थित हों।

STET 2025: Category Wise Qualified Candidates List जारी

STET 2025: Category Wise Qualified Candidates List जारी

STET 2025 के परिणाम में Paper-1 और Paper-2 दोनों के लिए श्रेणीवार (BC, EBC, General, SC, ST) योग्य अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। इस वर्ष बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

Paper-1 में कुल 1,54,145 उम्मीदवार सफल हुए। इसमें Social Science (46,755), Math (36,014) और Hindi (21,212) विषयों में सबसे अधिक अभ्यर्थी योग्य घोषित किए गए।
वहीं Paper-2 में कुल 1,02,156 अभ्यर्थी सफल हुए। इस पेपर में Computer Science (30,347) सबसे आगे रहा, जबकि Hindi (12,056) और History (9,622) भी प्रमुख विषयों में शामिल रहे।

दोनों पेपर मिलाकर कुल 2,56,301 अभ्यर्थी STET 2025 में क्वालिफाई हुए हैं। अब उम्मीदवारों को आगे की नियुक्ति प्रक्रिया और आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक अपडेट देखते रहें।